Advertisement
प्रदेश को मलेरिया मुक्त करने का लक्ष्य : अनिल विज

अरोड़ा ने बैठक में उपस्थित जनस्वास्थ्य विभाग, पीडब्ल्यूडी बी एंड आर, शिक्षा, शहरी विकास प्राधिकरण, स्थानीय निकाय, सिंचाई सहित अन्य विभागों के अधिकारियों को संबंधित क्षेत्रों में मच्छरों की रोकथाम के लिए आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए।
उन्होंने बताया कि वैक्टर जनित रोगों पर नियंत्रण के लिए राज्य के नूंह जिला में 154 बुखार उपचार केन्द्र स्थापित किए गए हैं। इसके लिए लोगों को जागरूक करने हेतु स्वास्थ्य मंत्री ने सभी पंच एवं सरपंचों को पत्र लिखा है, जिसमें गांवों को रोग मुक्त बनाने में पूर्ण सहयोग की अपील की है। इसके अलावा वॉल पेंटिंग, पोस्टर मेकिंग व अन्य जागरूकता कार्यक्रम भी किए जाएंगे।
इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन हरियाणा की मिशन निदेशक पी अमनीत कुमार, स्वास्थ्य महानिदेशक डॉ. सतीश अग्रवाल, आईडीएसपी व वीबीडी की निदेशक डॉ. ऊषा गुप्ता, राज्य के सभी जिलों के सिविल सर्जन सहित अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद थे।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
चंडीगढ़
Advertisement
हरियाणा से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


