Started CM TB Prevention Scheme to get rid of tuberculosis-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Mar 28, 2024 5:14 pm
Location
Advertisement

क्षयरोग से निजात के लिए शुरू हुई मुख्यमंत्री क्षयरोग निवारण योजना

khaskhabar.com : सोमवार, 24 जुलाई 2017 6:39 PM (IST)
क्षयरोग से निजात के लिए शुरू हुई मुख्यमंत्री क्षयरोग निवारण योजना
सोलन। प्रदेश सरकार ने वर्ष 2021 तक क्षयरोग को पूर्ण रूप से समाप्त करने के लिए मुख्यमंत्री क्षयरोग निवारण योजना आरम्भ की है। यह जानकारी आज सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग के विशेष प्रचार अभियान के दौरान अर्की विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत बड़ोग और हाटकोट में दी। शिवशक्ति कलामंच कुनिहार के कलाकारों ने लोगों को बताया कि मुख्यमंत्री क्षयरोग निवारण योजना के तहत क्षयरोग के रोगियों का पता लगाकर उन्हें श्रेष्ठ उपचार उपलब्ध करवाया जा रहा है।

योजना के अंतर्गत क्षयरोग के रोगियों की जानकारी प्राप्त कर घर-घर जाकर उन्हें दवा एवं पौष्टिक आहार उपलब्ध करवाया जा रहा है। योजना में शीघ्र ही क्षय रोगियों को मोबाईल संदेश एवं बाॅयोमीट्रिक प्रणाली द्वारा भी जानकारी दी जाएगी। प्रदेश सरकार ने हाल ही में सोलन, मण्डी, धर्मशाला, हमीरपुर एवं ऊना जिलों में कैंसर रोगियों के लिए कीमोथैरेपी की सुविधा भी आरम्भ की है।


ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement