start state level open vushu comptition-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 7:27 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

राज्यस्तरीय ओपन वुशू प्रतियोगिता शुरू

khaskhabar.com: शुक्रवार, 04 नवम्बर 2016 7:24 PM (IST)
राज्यस्तरीय ओपन वुशू प्रतियोगिता शुरू
श्रीगंगानगर। 10वीं राज्य स्तरीय जूनियर एवं सीनियर वुशू टूर्नामेंट का शुक्रवार को श्रीगंगानगर में आगाज हो गया। चार दिवसीय इस प्रतियोगिता में 24 जिलों के लगभग 500 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। जिनमें पहले ही दिन काफी उत्साह देखा गया। इस मौके पर हुए उद्घाटन समारोह में राज्य वुशू संघ के अध्यक्ष हीरानंद कटारिया भी पहुंचे। जहां उन्होंने वुशु खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि देश के युवाओं में वुशू तेजी से लोकप्रिय हो रहा है। वुशू खेल को अगले ओलंपिक खेलों में शामिल करने की पूरी संभावना है। वहीं वुशू के राष्ट्रीय कोच राजेश टेलर ने कहा कि राज्य खेल परिषद से मान्यता मिलने के बाद अब वुशू खिलाड़ियों को भी अन्य खेलों की तरह यात्रा भत्ता शुरू हो जाएगा। सरकार ने विजेता खिलाड़ियों विशेषकर जूनियर एवं सीनियर आयु वर्ग में गोल्ड, सिल्वर और ब्रांज मेडल के विजेताओं के लिए पुरस्कार राशि की घोषणा भी की है। अब प्रति वर्ष विजेताओं को पुरस्कार राशि भी दी जाएगी। साथ ही खिलाड़ियों के लिए नौकरी में भी आरक्षण कोटे का लाभ दिया गया है। यह भी पढ़े :चायवाले के बाद अब तरकारीवाली का दीवाना हुआ सोशल मीडिया यह भी पढ़े :हैड फोन ने छात्रा को पहुंचाया मौत के मुंह में

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement