Advertisement
बागेश्वर बाबा के कार्यक्रम में मची भगदड़, कई लोग जख्मी, व्यवस्था की खुली पोल

बताया जा रहा है कि वीआईपी पास के जरिए पीछे बने छोटे गेट से एंट्री करवाई जा रही थी। वहां बिजली के तार होने से एक महिला को करंट लगा। घायल लोगों में ज्यादातर बच्चे, बुजुर्ग और महिलाएं हैं।
दरअसल, ग्रेटर नोएडा के जैतपुर में बागेश्वर सरकार पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की कथा चल रही है। बुधवार को बड़ी संख्या में लोगों में अर्जी लगाने के लिए होड़ मची थी। इसी दौरान भीड़ बेकाबू हो गई। गर्मी-उमस अधिक होने से कई लोग बेहोश हो गए। एक महिला की हालत ज्यादा खराब हो गई।
सूचना मिली कि कुछ देर बाद पुलिस ने हालात पर काबू पा लिया और लोग शांतिपूर्वक कथा सुनने लगे। लेकिन, इस घटना से बाबा बागेश्वर धाम के पंडाल में अव्यवस्था की पूरी पोल खुल गई है।(आईएएनएस)
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
ग्रेटर नोएडा
Advertisement
उत्तर प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


