staff strike that stopped functioning -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 7:24 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

मनीस्टरीयल स्टाॅफ की हड़ताल के चलते कामकाज ठप

khaskhabar.com: मंगलवार, 25 अक्टूबर 2016 10:35 PM (IST)
मनीस्टरीयल स्टाॅफ की हड़ताल के चलते कामकाज ठप
भठिंडा। मनीस्टरीयल स्टाॅफ की हड़ताल के चलते मंगलवार को प्रशासनिक कामकाज ठप हो गया। इस दौरान मनीस्टरीयल स्टाॅफ सदस्यों ने काले झंडे लेकर पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया और हनुमान चैक पर जाम लगा दिया। आपको बता दें कि पिछले छह दिनों से मनीस्टरीयल स्टाॅफ की हड़ताल चल रही है। इससे पहले मनीस्टरीयल स्टाॅफ ने शहर में विरोध रैली भी निकाली। इन्होंने 2004 के बाद भर्ती हुए कर्मचारियों को पेंशन का लाभ देने, छठें वेतन आयोग की सिफारिशें लागू करने, 50 प्रतिशत डीए देने और 23 माह का बकाया देने, रिक्त पदों को भरने, वापिस लिया गया भत्ता बहाल किए जाने की मांग की। यह भी पढ़े :मुलायम के लिए इतने अहम् क्यों हैं अमर सिंह? यह भी पढ़े :CM अखिलेश के मंत्री के बिगड़े बोल. मंत्री नहीं होता, तो SP को चैंबर में मारता

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement