Advertisement
ममता बनर्जी की चोट के मामले में 'धक्का' थ्योरी पर SSKM ने जारी किया ताजा स्पष्टीकरण

एसएसकेएम के निदेशक ने शुक्रवार को मीडियाकर्मियों से कहा, "मैं जो कहना चाहता था, वह यह था कि पीछे से धक्का दिए जाने का एहसास हुआ।"
हालांकि, उन्होंने अपने नए स्पष्टीकरण पर अधिक जानकारी देने से इनकार कर दिया।
मणिमोय बंदोपाध्याय ने कहा,“हमारा काम केवल मरीजों का इलाज करना है। हम केवल यही कर रहे हैं।”
तृणमूल सूत्रों ने कहा कि इस समय मुख्यमंत्री दक्षिण कोलकाता के कालीघाट स्थित अपने आवास पर हैं। उनकी हालत स्थिर है। उन्हें फिर से एस.एस.के.एम लाया जाएगा, जहां एक मेडिकल टीम उनकी जांच करेगी।
गुरुवार शाम करीब साढ़े सात बजे मुख्यमंत्री को अस्पताल में भर्ती कराए जाने के बाद न्यूरोसर्जरी, जनरल मेडिसिन और कार्डियोलॉजी विभाग के विशेषज्ञ डॉक्टरों की एक टीम ने उनका इलाज किया। इलेक्ट्रोकार्डियोग्राम और सीटी स्कैन जैसे कई टेस्ट भी किए गए। अस्पताल के अधिकारियों ने उन्हें अस्पताल में ही रकने की सलाह दी। लेकिन वह घर लौटने पर अड़ी रहीं।
गुरुवार को तृणमूल कांग्रेस की ओर से बताया गया था कि अपने आवास पर टहलते समय मुख्यमंत्री लड़खड़ा कर गिर गईं थीं। तृणमूल की सोशल मीडिया सेल ने एक तस्वीर भी जारी की, जिसमें मुख्यमंत्री के माथे से खून बहता देखा जा सकता है।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


