Srwdev Committee had earlier agreed to summon the gods-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:29 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

पुराने देवताओं को बुलाने पर सर्वदेव समिति में नहीं हुई सहमति

khaskhabar.com: शनिवार, 21 जनवरी 2017 8:20 PM (IST)
पुराने देवताओं को बुलाने पर सर्वदेव समिति में नहीं हुई सहमति
मंडी। शिवरात्रि महोत्सव के बेहतर आयोजन को लेकर सर्वदेवता कमेटी के प्रमुख पदाधिकारियों की बैठक मंडी में प्रधान शिवपाल शर्मा की अगुवाई में हुई, जिसमें करीब 40 कारदारों ने भाग लिया। बैठक में पहले मुख्यमंत्री का देवसदन के लिए सारी औपचारिकताएं पूर्ण करवाने बारे आभार जताया गया। वहीं कुल्लू की तर्ज पर बजंत्रियों के लिए मानदेय देने बारे चर्चा हुई। इसके अलावा महोत्सव में शिरक्त करने की इच्छा जताने वाले कुल्लू सराज के देवता बालूनाग के आदेशों पर भी चर्चा हुई लेकिन कोई निर्णय फिल्हाल नहीं हो पाया कि देवता को बुलाएं या नहीं। वहीं उत्सव में वर्षों से नहीं आ रहे देवता पराशर ऋषि को बुलाने पर भी चर्चा हुई और सहमति बनी कि पुराने एतिहासिक देवताओं को बुलाने के लिए प्रयास किए जाएं ताकि महोत्सव की शोभा बढ़ाई जा सके। बताया जा रहा है कि देवता बालूनाग को बुलाने और ऋषि पराशर को लेकर सोमवार को निर्णय लिया जा सकता है। इस बारे में सर्वदेवता कमेटी शिवरात्रि महोत्सव के अध्यक्ष और डीसी मंडी से विस्तृत चर्चा करने जा रही है कि कुछ देवता अपना पुराना इतिहास बताकर मेले में आने की इच्छा जता रहे हैं लेकिन देवता कमेटी के पास ऐसा कोई रिकार्ड नहीं है लिहाजा इस पर क्या निर्णय लिया जाए। इस बारे में सर्वदेवता कमेटी के प्रधान शिवपाल शर्मा ने बैठक की पुष्टि करते हुए कहा कि कुछ मसलों पर सोमवार को डीसी से मिलकर ही फैसला लिया जाएगा।

[@ 90 की उम्र फिर भी आंख से तिनका निकाल लेते भगत राम]

[@ अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement