Srinagar records coldest night of season-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 20, 2024 1:48 pm
Location
Advertisement

श्रीनगर में मौसम की सबसे सर्द रात

khaskhabar.com : रविवार, 04 नवम्बर 2018 4:41 PM (IST)
श्रीनगर में मौसम की सबसे सर्द रात
जम्मू/श्रीनगर। कश्मीर में रविवार को न्यूनतम तापमान रविवार को हिमांक बिंदु से नीचे पहुंच गया। श्रीनगर में मौसम की सबसे सर्द रात देखने को मिली, जहां न्यूनतम तापमान शून्य से 0.4 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज हुआ। मौसम विभाग ने यह जानकारी दी।

पहलगाम में तापमान शून्य से 0.5 डिग्री नीचे, गुलमर्ग में शून्य से 5.0 डिग्री नीचे, लेह में शून्य से 1.5 डिग्री नीचे और कारगिल में शून्य से 4.6 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज हुआ।

विभाग के मुताबिक, जम्मू क्षेत्र में बनिहाल सबसे ठंडा रहा, जहां न्यूनतम तापमान शून्य से 0.4 डिग्री सेल्सियस नीचे पहुंच गया, जबकि बटोटे में 1.5 डिग्री, भदरवाह में 2.6 डिग्री, कटरा में 10.4 डिग्री और जम्मू शहर में 13.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement