Srinagar: Juma mosque does not get permission for Namaz prayers-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:56 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

श्रीनगर : जामा मस्जिद में जुमे की नमाज की नहीं मिली अनुमति

khaskhabar.com: शुक्रवार, 26 अक्टूबर 2018 7:59 PM (IST)
श्रीनगर : जामा मस्जिद में जुमे की नमाज की नहीं मिली अनुमति
श्रीनगर। लगातार तीसरे हफ्ते अधिकारियों ने पुराने श्रीनगर की ऐतिहासिक जामा मस्जिद में शुक्रवार (जुमे) की नमाज की इजाजत नहीं दी। अधिकारियों ने नमाज की इजाजत नहीं देते हुए नौहट्टा इलाके में प्रतिबंध लागू कर दिए। वरिष्ठ अलगाववादी नेता मीरवाइज उमर फारूक ने ट्वीट किया कि एक तरफ कश्मीर में युवक मारे जा रहे हैं और दूसरी तरफ लोगों के धार्मिक अधिकार को बल के इस्तेमाल से छीना जा रहा है। फारूक शुक्रवार को जामा मस्जिद में धार्मिक उपदेश देते हैं। शुक्रवार की नमाज के बाद युवाओं व सुरक्षा बलों के बीच झड़पों के डर से अधिकारियों ने नौहट्टा इलाके में प्रतिबंध लागू किए थे और भारी सुरक्षा बल तैनात किए थे। नौहट्टा इलाके में जामा मस्जिद स्थित है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement