khaskhabar.com: बुधवार, 24 अगस्त 2016 9:24 PM (IST)
स्वामीनाथन ने कहा कि तमिल संदिग्धों से संबंधित पीटीए के तहत 78 मुकदमों
के बारे में महान्यायवादी अगले 15 सितम्बर तक समीक्षा रपट प्रस्तुत करेंगे।
उन्होंने कहा कि इस समीक्षा में बंदियों की संख्या पर विचार किया जाएगा,
जिन्हें कम सजा दी जा सकती है या पुनर्वास के लिए भेजा जा सकता है। पीटीए
के तहत लंबित मुकदमों का निपटारा काउंटर टेररिजम एक्ट के तहत होगा।
उन्होंने कहा कि सुझाव के लिए 112 संचिकाएं महान्यायवादी के कार्यालय भेजी
गई थीं, जिनमें 108 मामलों का निपटारा साल 2015 के अंत तक हो गया था।
(आईएएनएस)