Sriganganagar: Shade dropped during tractor racing,, 30 injured-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Mar 28, 2024 11:01 pm
Location
Advertisement

श्रीगंगानगर : ट्रेक्टर रेसिंग के दौरान शेड गिरा, 30 लोग घायल

khaskhabar.com : रविवार, 29 जुलाई 2018 8:39 PM (IST)
श्रीगंगानगर : ट्रेक्टर रेसिंग के दौरान शेड गिरा, 30 लोग घायल
श्रीगंगानगर। राजस्थान के श्रीगंगानगर में बड़ा हादसा हुआ है। पदमपुर में रविवार की शाम को
यहां ट्रैक्टर प्रतियोगिता देखने गए सैंकड़ों लोग उस समय हादसे का शिकार हो गए, जब एक टिन शेड गिर गया। टिन शेड गिरने से करीब 30 लोगों के घायल होने की आशंका जताई जा रही है। सीएम वसुंधरा राजे ने घटना की जांच के निर्देश दे दिए हैं।

श्रीगंगानगर जिला कलेक्टर ग्यानाराम ने बताया कि प्रारंभिक सूचना के अनुसार टिनशेड के गिर जाने से 15 लोग घायल हो गए है। उन्होंने बताया कि हादसे में घायल हुए दस लोगों को पदमपुर के स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि गंभीर रूप से घायल पांच लोगों को श्रीगंगानगर के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/3
Advertisement
Khaskhabar Rajasthan Facebook Page:
Advertisement
Advertisement