Sri Lankan President extends state of Emergency-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 16, 2024 10:29 pm
Location
Advertisement

श्रीलंका में आपातकाल 1 महीने बढ़ा

khaskhabar.com : मंगलवार, 23 जुलाई 2019 1:41 PM (IST)
श्रीलंका में आपातकाल 1 महीने बढ़ा
कोलंबो। श्रीलंका के राष्ट्रपति मैत्रिपाला सिरिसेना (Maithripala Sirisena) ने सोमवार को आपातकाल को एक महीने और बढ़ा दिया। ऐसा उन्होंने देश में सुरक्षा हालात के मद्देनजर किया है।

डेली मिरर की रिपोर्ट के मुताबिक, सिरिसेना ने एक असाधारण गजट अधिसूचना पर हस्ताक्षर किया, जिसमें कहा गया कि आपातकाल सार्वजनिक सुरक्षा, सार्वजनिक व्यवस्था के संरक्षण व समुदाय के जीवन के लिए आपूर्ति व सेवाएं को बनाए रखने के लिए प्रभावी है।

राष्ट्रपति ने 22 अप्रैल को आपातकाल घोषित किया था। इससे एक दिन पहले श्रीलंका में ईस्टर संडे को बम विस्फोट हुए थे। इस विस्फोट में 250 से ज्यादा लोग मारे गए और सैकड़ों लोग घायल हुए थे।

उन्होंने तब इसे एक महीने 22 मई तक के लिए विस्तार दिया और इसके बाद फिर 22 जून के लिए विस्तार दिया, क्योंकि सुरक्षा बलों के हमलों से जुड़े संदिग्धों की खोज के लिए राष्ट्रव्यापी छापेमारी जारी है।

पुलिस ने कहा कि आतंकी हमलों को लेकर अब तक 100 से ज्यादा संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया है।
(आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement