Advertisement
श्रीलंका में 6 सितंबर तक बढ़ाया गया लॉकडाउन

द्वीप राष्ट्र में समग्र कोविड मामले 412,370 है और मृत्यु का आंकड़ा 8,157 है।
चिकित्सा विशेषज्ञ, कार्यकर्ता और विपक्षी राजनीतिक दल लॉकडाउन जारी रखने की मांग कर रहे हैं क्योंकि कोविड का प्रसार खतरनाक स्तर पर पहुंच गया है।
विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) द्वारा समर्थित एक अध्ययन में अनुमान लगाया गया है कि श्रीलंका में देश-व्यापी लॉकडाउन से कुल 16,700 मौतें हो सकती हैं।
हालांकि लॉकडाउन के कारण अनुमानित आर्थिक नुकसान करीब एक अरब डॉलर माना जा रहा है।
डब्ल्यूएचओ विशेषज्ञ समूह के अध्ययन में यह भी अनुमान लगाया गया है कि लॉकडाउन को 18 सितंबर तक बढ़ाने से मरने वालों की संख्या कम हो सकती है और लॉकडाउन को 2 अक्टूबर तक बढ़ाने से मौतों को 10,400 तक सीमित किया जा सकता है। (आईएएनएस)
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


