Sri Lanka issues landslide warning due to heavy rain-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:29 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

श्रीलंका ने भारी बारिश के कारण भूस्खलन की चेतावनी जारी की

khaskhabar.com: बुधवार, 10 मई 2023 5:44 PM (IST)
श्रीलंका ने भारी बारिश के कारण भूस्खलन की चेतावनी जारी की
कोलंबो। श्रीलंका के नेशनल बिल्डिंग रिसर्च ऑर्गनाइजेशन (एनबीआरओ) ने बुधवार को लोगों से भारी बारिश जारी रहने पर संभावित भूस्खलन से सावधान रहने की अपील की। समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, एनबीआरओ ने भूस्खलन की चेतावनी देते हुए, देश के मध्य भाग में गाल्ल, कैंडी और केगले के दक्षिणी जिले एवं उत्तर पश्चिमी प्रांत में कुरुनगला में लोगों को सतर्क रहने के लिए कहा है। एनबीआरओ के अनुसार, पिछले 24 घंटों के दौरान श्रीलंका में 75 मिमी से अधिक बारिश होने के कारण यह चेतावनी जारी की गई है। एनबीआरओ ने लोगों से सावधानी बरतने के लिए कहा है। श्रीलंका के मौसम विज्ञान विभाग ने तेज हवाओं के साथ द्वीप राष्ट्र में भारी बारिश की संभावना जताई है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement