Special schemes will be implemented for women education and upliftment-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 20, 2024 8:07 am
Location
Advertisement

नारी शिक्षा और उत्थान के लिए लागू की जायेगी विशेष योजनाएं

khaskhabar.com : रविवार, 30 दिसम्बर 2018 6:00 PM (IST)
नारी शिक्षा और उत्थान के लिए लागू की जायेगी विशेष योजनाएं
कैथल। वर्तमान की मौजूदा भाजपा सरकार ने हर वर्ग को नाको चने चबाने के लिए मजबूर कर दिया है, पिछले चार सालों से ज्यादा शासन के दौरान प्रदेश की हालत बद से बदतर हो गई है। इसके साथ साथ कांग्रेस और इनेलो से भी जनता को कोई उम्मीद नजर नही आ रही है। जिस प्रकार से जींद की धरती पर प्रदेश के कोने कोने से जन सैलाब उमड़ा और जननायक जनता पार्टी के उदय का गवाह बना, उससे प्रदेश के हर वर्ग के मन मे उम्मीद की किरण ने दस्तक दी है। डबवाली से विधायक और जननायक जनता पार्टी की नेत्री नैना चौटाला ने कैथल जिला के हल्का गुहला चीका के गांव भागल में आयोजित हरी चुनरी चौपाल में यह बात कही। उनके द्वारा आयोजित ये 20 वीं हरी चुनरी चौपाल थी। इसका आलम यह है कि इस कार्यक्रम से महिलाओं का नैना चौटाला की तरफ भरोसा बढ़ा है, प्रदेश में सबसे ज्यादा महिलाएं जजपा से जुड़ रही है।


ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/3
Advertisement
Khaskhabar Haryana Facebook Page:
Advertisement
Advertisement