special partner of the up police since before independence 303 rifle will be farewell parade on republic day Slide 3-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 20, 2024 11:40 am
Location
Advertisement

देश की आजादी के पहले से '303 राइफल ' UP पुलिस की खास साथी रही , अब आखिरी परेड गणतंत्र दिवस पर होगी

khaskhabar.com : शुक्रवार, 17 जनवरी 2020 09:15 AM (IST)
देश की आजादी के पहले से  '303 राइफल '  UP पुलिस की खास साथी रही , अब आखिरी परेड गणतंत्र दिवस पर होगी


न मालूम इसी थ्री नाट थ्री राइफल के मुंह से निकली गोलियों ने कितने बहादुरों को मौत के मुंह में जाने से बचा लिया होगा। न मालूम पुलिस की इसी हरदिल पसंदीदा राइफल के मुंह से निकली बारुदी गोलियों ने, कितने दुर्दांत दुश्मनों को सुला दिया होगा। खुद को उनके सीने में दफना कर। हमेशा-हमेशा के लिए मौत की नींद।

इस गणतंत्र दिवस पर यानि 26 जनवरी 2020 को। उत्तर प्रदेश पुलिस महकमा इसी, 'बेजुवां' मगर 'जांबाज' थ्री नाट थ्री राइफल को देगा। विछोह के गम से गमजदा आंखों के सामने स-सम्मान 'आखिरी सलामी'। इस वायदे के साथ कि, थ्री नाट थ्री उम्र और वक्त के तकाजे के चलते तुम, हमसे बिछुड़ तो रही हो। मगर मत भूलना। न ऐसा सोचना कि, यूपी पुलिस ही क्या? हिंदुस्तान के तमाम बाकी राज्यों की पुलिस की आने वाली पीढ़ियां भी कभी तुम्हें भूल पायेंगी।'



थ्री नाट थ्री को यूपी पुलिस से स-सम्मान अंतिम सलामी देने संबंधी आदेश, उत्तर प्रदेश राज्य पुलिस मुख्यालय से गुरुवार यानि 16 जनवरी 2020 को ही जारी किया गया है। इस विदाई आदेश को राज्य पुलिस मुख्यालय के अपर पुलिस महानिदेशक (लॉजिस्टिक्स) विजय कुमार मौर्य द्वारा जारी किया गया है। आदेश उत्तर प्रदेश के सभी जिलों के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) और पुलिस अधीक्षक (एसपी) के नाम संबोधित है। जारी आदेश में 28 नवंबर 2019 के उस आदेश का भी हवाला दिया गया है, जिसमें यूपी पुलिस महकमे में थ्री नाट थ्री को चलन से बाहर करके इंसास राइफलों के इस्तेमाल का जिक्र था।

इसी खास आदेश में सभी जिला पुलिस प्रमुख को कहा गया है कि, इस बार की गणतंत्र दिवस परेड की सलामी इन्हीं थ्री नाट थ्री राइफल से दी जाए। महकमे से बाहर हो रहीं थ्री नाट थ्री को इससे बड़ी और सम्मानित विदाई या अंतिम सलामी का इससे बेहतर कोई दूसरा रास्ता शायद जमाने में न मिल पाता।
(आईएएनएस)

3/3
Advertisement
Khaskhabar UP Facebook Page:
Advertisement
Advertisement