special fogging mission begins in delhi to curb dengue, chickengunia-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 11:27 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

दिल्ली में विशेष फॉगिंग अभियान शुरू

khaskhabar.com: गुरुवार, 22 सितम्बर 2016 6:09 PM (IST)
दिल्ली में विशेष फॉगिंग अभियान शुरू
नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने डेंगू तथा चिकनगुनिया की रोकथाम के लिए गुरूवार को विशेष फॉगिंग अभियान शुरू किया। एक माह तक चलने वाले इस अभियान की शुरूआत केजरीवाल के सिविल लाइन्स इलाके में स्थित आधिकारिक आवास से हुई। जैन ने कहा, यह एक विशेष प्रयास है, जिसे दिल्ली सरकार ने डेंगू और चिकनगुनिया की रोकथाम के लिए शुरू किया है। दोनों बीमारियां मच्छर के कारण ही होती हैं। जैन के बताया कि यह अभियान अक्टूबर के आखिर तक सुबह सात बजे से पूर्वाह्न् 11 बजे तक और शाम चार बजे से सात बजे तक चलेगा। उन्होंने कहा कि हर गली और इलाके में हर दूसरे दिन फॉगिंग की जाएगी।

1/3
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement