कन्नौज। समाजवादी कुनबे की रार फैलकर अखिलेश के
सियासी दुर्ग मानेजाने वाले कन्नौज तक
पहुंच गई है । अखिलेश के चाचा के करीबी माने जाने वाले समाजवादी पार्टी के
प्रदेश सचिव विनय श्रीवास्तव ने पिछले
सप्ताह लखनऊ में शिवपाल सिंह से मुलाकात की थी । इस मुलाकात की तस्वीरें विनय
श्रीवास्तव ने सोशल मीडिया पर डाली थीं । जिनके वायरल होने पर जनपद में विनय श्रीवास्तव के खिलाफ लोगो में नाराजगी
हो गयी थी । सूत्रो के मुताविक भतीजे खेमे से विनय को फटकार का सामना करना पड़ा ।
जिसके फलस्वरुप आज विनय श्रीवास्तव ने पत्रकार वार्ता की । और शिवपाल सिंह यादव की
कमेटी से इस्तीफा देकर अखिलेश यादव के नेतृत्व में आस्था प्रकट की । पत्रकार
वार्ता में सांसद डिम्पल यादव के प्रतिनिधि नवाब सिंह यादव भी उपस्थित रहे ।
यह भी पढ़े :मुलायम के लिए इतने अहम् क्यों हैं अमर सिंह?यह भी पढ़े :खासखबर EXCLUSIVE:यूपी चुनाव में किसकी क्या है चाल?