Advertisement
सपा सांसद वीरेंद्र सिंह का बड़ा बयान : सूर्यकुमार यादव को बताया पीडीए का साथी

वीरेंद्र सिंह ने कहा कि ये उनका स्वयं का निर्णय रहा होगा, जिसमें उन्होंने भारत के स्वाभिमान के लिए, सेना के सम्मान के लिए कैप्टन होते हुए पाकिस्तानी कैप्टन से हाथ नहीं मिलाया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बंगाल दौरे पर सांसद वीरेंद्र सिंह ने टिप्पणी करने से मना कर दिया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री इवेंट बनाने के लिए कुछ भी कर सकते हैं। उन्हें देश चलाना है और वह चला रहे हैं। अगर हर दौरा उनका राजनैतिक होगा तो देश सवाल करेगा।
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के हस्ताक्षर अभियान पर वीरेंद्र सिंह ने कहा कि पूरा विपक्ष देश में जागरूकता फैलाने का काम कर रहा है। यह कई बार उजागर हो चुका है कि चुनाव आयोग केंद्र सरकार के साथ हाथ मिलाकर बैठ चुका है।
उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग वोट चोरी करके मौजूदा केंद्र सरकार को जिता रहा है। यह प्रमाणित भी हो चुका है, विपक्ष के लोग जनता को जागरूक कर रहे हैं कि वे अपने वोट के अधिकार को सुरक्षित करें।
सपा सांसद ने कहा कि अगर जनता जागरूक हो जाएगी तो केंद्र सरकार की वोट चोरी की योजना फेल हो जाएगी। इसीलिए केंद्र सरकार जागरूकता अभियान से डर रही है।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
वाराणसी
Advertisement
उत्तर प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


