SP leader Feroze Khan gives unlimited statements on Jaya Prada-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 19, 2024 2:28 pm
Location
Advertisement

फिरोज खान ने जया प्रदा पर दिया अमर्यादित बयान, महिला आयोग का नोटिस

khaskhabar.com : गुरुवार, 28 मार्च 2019 6:28 PM (IST)
फिरोज खान ने जया प्रदा पर दिया अमर्यादित बयान, महिला आयोग का नोटिस
रामपुुर। संभल में समाजवादी पार्टी के नेता फिरोज खान ने एक विवादित बयान देकर घिर गए हैं। उन्होंने भाजपा नेता जया प्रदा पर आपत्तिजनक टिप्पणी करते हुए कहा कि उनकी एंट्री के बाद चुनावी माहौल में रामपुर की शामें रंगीन हो जाएंगी और लोग भी मजे लूटेंगे। समाजवादी नेता खान ने कहा कि मैं एक दिन बस में था, जाम लगा हुआ था। उसी जाम में जया प्रदा काफिला भी फंसा हुआ था, मुझे लगा कहीं यह जाम खुलवाने के लिए वह ठुमका ना लगाने लगें।

हालांकि उनके इस बयान के बाद राजनीति गर्मा गई है। राष्ट्रीय महिला आयोग ने उनके खिलाफ नोटिस जारी किया है।

फिरोज ने आगे कहा कि अब तो रामपुर की शामें बहुत रंगीन हो जाएंगी। वोट तो वे आजम खान को ही देंगे, लेकिन मजे जरूर लूटेंगे। कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य की बेटी संघमित्रा मौर्य पर निशाना साधते हुए समाजवादी पार्टी के नेता खान ने कहा कि कोइ्र्र खुद को गुंडी कहे या नाचने वाली कहे, हम इस पर क्या कहेंगे? हमने उन्हें शराफत का सर्टिफिकेट नहीं दिया है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar UP Facebook Page:
Advertisement
Advertisement