SP candidate Atiq starting panic -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 11:46 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

सपा के बाहुबली प्रत्याशी अतीक का आतंक, शियाट्स में असलहाधारियों संग बवाल

khaskhabar.com: गुरुवार, 15 दिसम्बर 2016 4:06 PM (IST)
सपा के बाहुबली प्रत्याशी अतीक का आतंक, शियाट्स में असलहाधारियों संग बवाल
इलाहाबाद । समाजवादी पार्टी के बाहुबली प्रत्याशी अतीक अहमद को कानपुर कैंट विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी घोषित करते ही उनके बाहुबल प्रदर्शन का क्रम भी शुरू हो गया है । इलाहाबाद के नैनी शियाट्स कालेज में में पहुंचे अतीक ने गुर्गो संग जमकर तांडव किया। असलहाधारियों ने छात्रों व कर्मचारियों को जमकर पीटा । वीसी दफ्तर में जबरन घुसकर बवाल काटा और गुंडागर्दी के बाद जब अतीक चले गये तो पुलिस खानापूर्ति करने पहुंची । मामले में पूर्व सांसद अतीक अहमद और उनके 60 समर्थकों पर सैम हिगिन बाटम इंस्टीट्यूट आफ एग्रीकल्चर टेक्नालॉजी एंड साइंसेज (शियाट्स) नैनी में बवाल मचाने का पुलिस ने केस दर्ज किया है। कालेज प्रशासन ने बताया कि बाहुबली अतीक के समर्थक दो छात्रों के कालेज से निष्कासन पर अतीक नाराज थे और गुस्से में कालेज पहुंच गये । अखिलेश कैबिनेट ने लिए कई महत्वपूर्ण फैसले, पढ़े कौन से प्रस्ताव हुए मंजूर

1/4
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement