Southwest Monsoon inactive in Himachal-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 16, 2024 6:51 pm
Location
Advertisement

हिमाचल में दक्षिण-पश्चिम मानसून निष्क्रिय, 2 दिनों से नहीं हुई बारिश

khaskhabar.com : शुक्रवार, 17 अगस्त 2018 1:07 PM (IST)
हिमाचल में दक्षिण-पश्चिम मानसून निष्क्रिय, 2 दिनों से नहीं हुई बारिश
शिमला| हिमाचल प्रदेश में गुरुवार को दक्षिण-पश्चिम मानसून निष्क्रिय बना हुआ है, इसके अधिकतर हिस्सों में बीते दो दिनों से बारिश नहीं हुई है। मौसम विभाग का कहना है कि सप्ताह के अंत तक राज्य में भारी बारिश नहीं हो सकती।

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के एक अधिकारी ने कहा, "बीते दो दिनों से राज्य में मानसून निष्क्रिय बना हुआ है क्योंकि बीते 24 घंटों में दूरदराज के क्षेत्रों में आद्रता बढ़ी है।"

अधिकारी ने बताया कि मानसून कमजोर बना रहेगा। मध्यम से निचले क्षेत्रों में कुछ स्थानों पर हल्की से सामान्य बारिश जारी रहेगी।

मनाली, धर्मशाला, पालमपुर और डलहौजी के पर्यटक कस्बों में बारिश नहीं हुई। हालांकि शिमला में हल्की बारिश हुई। यहां न्यूनतम तापमान 16.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

राज्य में सबसे अधिक वर्षा सिरमौर जिले के नाहन में हुई जहां 3.2 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।

मौसम विभाग के एक अधिकारी ने आईएएनएस को बताया कि 13 अगस्त को भारी बारिश के बाद चंडीगढ़-शिमला,चंबा-पठानकोट और चंडीगढ़-मनाली राष्ट्रीय राजमार्गों और राज्य के सभी प्रमुख सड़कों पर यातायात बहाल कर दिया गया। ब्यास नदी का जलस्तर घटा है।

अधिकारी ने कहा कि सतलुज, ब्यास और यमुना और उनकी सहायक नदियां अभी भी किन्नौर, शिमला, कुल्लू, मंडी, बिलासपुर और सिरमौर जिलों में उफान पर हैं।

--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement