South China sea: viewing Chinese atitude Vietnam diploy launchers-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 2:33 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

दक्षिण चीन सागर: चीनी रुख के मद्देनजर वियतनाम ने तैनात किए लॉन्चर्स

khaskhabar.com: बुधवार, 10 अगस्त 2016 4:35 PM (IST)
दक्षिण चीन सागर: चीनी रुख के मद्देनजर वियतनाम ने तैनात किए लॉन्चर्स
हॉन्ग कॉन्ग। दक्षिण चीन सागर को लेकर विवाद और तनाव का दायरा बढ़ता ही जा रहा है। वियतनाम ने बिना दिखावे के विवादित दक्षिण चीन सागर के द्वीपों पर न्यू मोबाइल लॉन्चर्स को तैनात किया है। इसमें चीनी रनवेज और मिलिटरी ताकतों को जवाब देने की क्षमता है। यह जानकारी पश्चिम के अधिकारियों ने दी है। इस महत्वपूर्ण व्यापार मार्ग पर चीन अपना दावा कर रहा है। राजनयिकों और सैन्य अधिकारियों का कहना है कि खुफिया सूचना से साफ पता चलता है कि हनोई ने द्वीपों पर लॉन्चर्स भेजे हैं। हाल के महीनों में वियतनामी मुख्य भूमि पर स्प्रैटली आइलैंड्स में पांच ठिकानों पर यह कदम उठाया गया है। वियतनाम के इस कदम से पेइचिंग और हनोई के बीच तनाव और बढऩे की आशंका है। ये लॉन्चर्स हवाई निगरानी के दायरे से बाहर के हैं। हालांकि इन्हें अभी हथियारों से लैस किया जाना बाकी है लेकिन इन्हें दो-तीन दिनों के भीतर रॉकेट आर्टिलरी के जरिए ऑपरेशनल बनाया जा सकता है। तीन सूत्रों के हवाले से यह जानकारी दी गई है। हालांकि वियतनाम के विदेश मंत्री ने इसे बिना कोई डिटेल दिए गलत बताया है।

1/3
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement