South China Sea, Chinese media on India,s neutarality fan, praising-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 3:16 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

द.चीन सागर पर भारत तटस्थ,चीनी मीडिया मुरीद,की तारीफ

khaskhabar.com: बुधवार, 17 अगस्त 2016 2:47 PM (IST)
द.चीन सागर पर भारत तटस्थ,चीनी मीडिया मुरीद,की तारीफ
पेइचिंग। अमेरिका और जापान की ओर से दबाव के बावजूद दक्षिण चीन सागर मुद्दे पर ‘निष्पक्ष रुख’ अपनाने के लिए भारत की सराहना करते हुए चीन के सरकारी मीडिया ने बुधवार को कहा कि दोनों देशों के बीच भले ही कुछ विरोधाभास और मतभेद हैं, लेकिन समग्र तौर पर इनके बीच द्विपक्षीय संबंध निर्बाध रूप से विकसित होते रहे हैं। सरकारी अखबार ‘ग्लोबल टाइम्स’ में छपे एक लेख में कहा गया, ‘सुरक्षा के मुद्दे पर, दक्षिण चीन सागर पंचाट की ओर से अंतिम निर्णय सुनाए जाने पर, भारत की सरकार ने वॉशिंगटन और टोक्यो की ओर से दबाव के बावजूद निष्पक्ष रुख बनाकर रखा।’ संबंधों को सुधारने के लिए इसे ‘आगे की दिशा में एक ठोस कदम’ बताते हुए लेख में कहा गया, ‘हम इस बात को स्वीकार करते हैं कि चीन और भारत के बीच कुछ विरोधाभास और मतभेद हैं, लेकिन समग्र तौर पर द्विपक्षीय संबंध बेरोक-टोक विकसित होते रहे हैं।’ चीनी मीडिया ने कहा, ‘हमें बाधाओं पर ध्यान देने के बजाय दोनों के लाभों के लिए मदद को ज्यादा महत्व देना चाहिए। क्षेत्रीय विवादों जैसी कुछ लंबित समस्याओं के कारण, चीन और भारत के लिए सच्चे दोस्त बनना मुश्किल हो सकता है, लेकिन दुश्मन बन जाने से किसी के हित नहीं सधेंगे।’

1/4
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement