sought to obtain from the young mans body from Saudi Arabia -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 2:29 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

सऊदी अरब से युवक का शव मंगवाने की सरकार से गुहार

khaskhabar.com: शनिवार, 25 फ़रवरी 2017 3:40 PM (IST)
सऊदी अरब से युवक का शव मंगवाने की सरकार से गुहार
बाड़मेर। अपने घरवालों की किस्मत में सुनहरे सपने सजाने सात समंदर पार कमाने के लिए गए एक युवक की मौत के बाद गमजदा घरवालों ने सरकार से उसका शव यहां मंगवाने की गुहार की है। परिवार के सपनों को पूरा करने के लिए 4 माह पूर्व सऊदी अरब गए युवक की 5 दिन पहले वहां संदिग्ध अवस्था में मौत से पूरे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट गया। घरवालों ने अब जिला प्रशासन के आला अधिकारियों से मुलाकात कर मदद की गुहार की है। बाड़मेर के युवक की मौत के बाद परिजनों ने बेटे को सऊदी अरब भेजकर जो सपने देखे थे, वे सब चकनाचूर हो गए। परदेस में बेटे की मौत की खबर से बीते 5 दिन से कश्मीर स्थित घर में चूल्हा नहीं जला है। परिवार के लोग बेटे का शव भारत लाने के लिए सरकार की ओर ताक रहे हैं। पिछले 5 दिन से छोटा भाई अपने बड़े भाई के शव को भारत लाने की कोशिश में है, लेकिन उसे कहीं से आशा की किरण दिखाई नहीं पड़ रही। परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण सऊदी अरब से बेटे का शव लाना बूते से बाहर है।

[ श्याम मसाले ने कराई घर घर में मौजूदगी दर्ज]

[ इस गांव में अचानक लग जाती है आग, दहशत में लोग]

[ अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement