Sonia, Rahul, the body of ND Tiwari Paid tribute-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 19, 2024 5:42 pm
Location
Advertisement

एनडी तिवारी के पार्थिव शरीर पर सोनिया ,राहुल ने किए श्रद्धासुमन अर्पित

khaskhabar.com : शुक्रवार, 19 अक्टूबर 2018 4:16 PM (IST)
एनडी तिवारी के पार्थिव शरीर पर सोनिया ,राहुल ने किए श्रद्धासुमन अर्पित
नई दिल्ली/लखनऊ। पूर्व मुख्यमंत्री नारायण दत्त तिवारी के पार्थिव शरीर पर शुक्रवार को सोनिया गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन तिलक लेन स्थित उनके आवास पर श्रद्धासुमन अर्पित किए। एनडी तिवारी का पार्थिव शरीर को शनिवार शाम बजे पंत नगर ले जाया जाएगा। वहां से उनका पार्थिव शरीर हलद्वानी लाया जाएगा, जहां लोग उनके अंतिम दर्शन कर पाएंगे। अंतिम दर्शन होने के बाद हलद्वानी के चित्रशील घाट पर उनका अंतिम संस्कार कर दिया जाएगा। दिल्ली स्थित आवास पर शुक्रवार को दर्शनार्थियों की भीड़ लगी रही।

शनिवार को उनका शव लखनऊ ले जाया जाएगा, जहां विधानसभा में उनके पार्थिव शरीर को दर्शन के लिए रखा जाएगा। शुक्रवार को दिल्ली में पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने तिवारी को उनके घर जाकर श्रद्धांजिल दी है। इससे पहले गुलाम नबी आजाद और अहमद पटेल ने भी उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए।


ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar UP Facebook Page:
Advertisement
Advertisement