sonia gandhi is celebrating its 72nd birthday and and pm modi wishes-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Mar 29, 2024 3:23 pm
Location
Advertisement

72 साल की हुई सोनिया गांधी, पीएम मोदी ने दी बधाई

khaskhabar.com : रविवार, 09 दिसम्बर 2018 12:07 PM (IST)
72 साल की हुई सोनिया गांधी, पीएम मोदी ने दी बधाई
नई दिल्ली। यूपीए चेयरपर्सन सोनिया गांधी का आज 72 वां जन्मदिन है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनको इस मौके पर बधाई दी है। पीएम मोदी ने ट्वीट किया, जन्मदिन पर श्रीमती सोनिया गांधी जी को जन्मदिन की बधाई। मैं उनके स्वस्थ और लंबे जीवन की कामना करता हूं।
भारतीय राजनीति में लंबे समय तक अपना प्रभाव रखने वाली पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की अपनी खास पहचान है। उन्होंने 19 साल तक कांग्रेस का नेतृत्व किया। बेशक, उन्होंने कांग्रेस की कमान अपने बेटे राहुल गांधी को सौंप दी है।

कांग्रेस ने भी अपने नेता को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। कांग्रेस ने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा, श्रीमती सोनिया गांधी ताकत, गरिमा, करुणा और अनुग्रह का अवतार हैं। वह हमारी शक्ति और हमारी बड़ी नेता हैं। उस शख्स को जन्मदिन का मुबारकबाद जिसने महिलाओं की शक्ति, हमारे देश की संस्कृति और हमारे देश के लोगों की क्षमता को खुद में समाहित किया है। सोनिया गांधी को बधाई देने के लिए उनके आवास के बाहर कार्यकर्ताओं का तांता लगा है।

डीएमके अध्यक्ष एमके स्टालिन अपनी बहन कनिमोझी के साथ सोनिया गांधी को जन्मदिन की बधाई देने के लिए उनके घर पहुंचे हैं।



ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement