Advertisement
Sonbhadra murder case : सोनभद्र नरसंहार का खौफनाक वीडियो वायरल, खेत में बिछी लाशें

सोनभद्र। उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के सोनभद्र जिले के मूर्तिया गांव में खेले गए (Sonbhadra Land Dispute Violence) खूनी खेल नरसंहार का खौफनाक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में गोलियों की तड़ातड़ाहट के बीच लोगों की चीख पुकार मची हुई। वीडियो के मुताबिक, यूपी के सोनभद्र में पिछले 17 जुलाई को हुए नरसंहार के खौफनाक वीडियो में लोग हथियारों से लैस होकर हमला करते हुए दिखाई दे रहे हैं। हालात इतने खौफनाक है कि सिर्फ और सिर्फ खून से सनी लाशें और रोने पीटने की आवाज़ सुनी और देखी जा सकती है। ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
वीडियो में एक शख्स पूछ रहा है कि किसने गोली मारी तो वहां मौजूद लोग भागते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो में घटना के तुरंत बाद होने वाली चीख-पुकार भी सुनाई दे रही है। इस नरसंहार में 10 लोगों की मौत हो गई थी, जबकि 24 से ज्यादा लोग घायल हो गए थे। इस मामले में प्रशासन की ओर 29 लोगों की गिरफ्तारी की गई है। साथ ही कई अन्य लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। वहीं जिले में 2 महीने तक धारा 144 लगा दी गई है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
Advertisement
सोनभद्र
उत्तर प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features