sonbhadra : 9 died and many injured in sonbhadra in land dispute Slide 2-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 16, 2024 9:04 pm
Location
Advertisement

सोनभद्र : जमीनी विवाद में खूनी संघर्ष, तीन महिलाओं समेत 9 लोगों की मौत

khaskhabar.com : बुधवार, 17 जुलाई 2019 5:16 PM (IST)
सोनभद्र : जमीनी विवाद में खूनी संघर्ष, तीन महिलाओं समेत 9 लोगों की मौत
गांव में खून और मातम...
जिलाधिकारी अंकित अग्रवाल के मुताबिक भूमि विवाद को लेकर यह घटना हुई है। सुबह कुछ लोग जोतने गए थे उसके बाद दूसरे पक्ष में उन्हें रोकने का प्रयास किया जिसके बाद गोलीबारी हुई। उन्होंने कहा कि इस मामले में ग्राम प्रधान का नाम भी आ रहा है।

जानकारी के अनुसार, ग्राम पंचायत मूर्तिया के ग्राम उभ्‍भा में दोपहर में पुराने जमीनी रंजिश काे लेकर विवाद का दौर गुर्जर व गोड़ जाति के बीच शुरू हुआ। विवाद बढ़ते बढ़ते दोनों तरफ से असलहे और गडासे के साथ पूरा कुनबा एक दूसरे के सामने आ गया।

देखते ही देखते गांव रणक्षेत्र में तब्‍दील हो गया। चारों ओर जान बचाने के लिए भागते लोग और खून से सने शव को देखने वाले भी सन्‍न रह गए। गांव में वारदात की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल लोगों को तत्‍काल अस्‍पताल भेजा जहां पर कई अन्‍य की हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं गांव में नौ लोगों की मौत होने के बाद मातम पसरा हुआ है।

2/2
Advertisement
Khaskhabar UP Facebook Page:
Advertisement
Advertisement