Advertisement
अलवर : दामाद ने ससुराल में खेला खूनी खेल, पति, बच्चे और ससुर पर...
अलवर। राजस्थान के अलवर में एक दामाद (Son In Law) ने ससुराल में चाकूओं से हमला कर दिया। दामाद (Son In Law) ने पत्नी (Wife) और बेटे (Son) समेत ससुर (Father In Law) पर चाकू (Knife) से ताबड़तोड़ (Attack) वारकर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। बाद में खुद पर भी चाकू से हमला कर लहूलुहान कर लिया। चारों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के अनुसार, यह घटना शहर के कोतवाली इलाके में सुबह हुई। शहर के ही एमआईए क्षेत्र निवासी विनोद कुमार की शादी करीब सात साल पहले चेला पाड़ी निवासी प्रेमनारायण की बेटी प्रेमलता के साथ हुई थी। लेकिन गत करीब दो साल से पति-पत्नी के बीच किसी विवाद को लेकर केस चल रहा है। विनोद मंगलवार शाम को अपनी ससुराल पहुंचा।
दामाद के अचानक घर आने पर ससुराल पक्ष ने उसकी अच्छी खातिरदारी की। रात को विनोद वहीं सो गया। लेकिन बुधवार सुबह विनोद उठा और उसने पत्नी प्रेमलता और पांच साल के बेटे प्रिंस पर चाकू से हमला कर दिया। बेटी और और उसके बच्चे की चीख पुकार सुनकर उन्हें बचाने के लिए ससुर प्रेम नारायण आए तो विनोद उन पर भी चाकू से कई वार कर दिए। तीनों को लहूलुहान करने के बाद विनोद ने खुद की गर्दन पर चाकुओं से कई वारकर घायल कर लिया। हंगामे और चीख पुकार सुनकर पड़ौसी मौके पर पहुंचे तो उनके पैरों तले से जमीन खिसक गई। उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचित किया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को स्थानीय अस्पताल पहुंचाया। चारों घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
Advertisement
अलवर
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement