Son charged with murder-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 1:18 pm
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

दामाद की हत्या करने का आरोप

khaskhabar.com: सोमवार, 12 सितम्बर 2016 8:28 PM (IST)
दामाद की हत्या करने का आरोप
धौलपुर । जिले निहालगंज थाना इलाके में एक ससुर ने अपने दामाद की हत्या का आरोप उसके ही परिजनों पर लगाया है। वहीं आरोपी भी शव का दाह संस्कार करके फरार हो गए है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि बनवारीलाल त्यागी ने रिपोर्ट दर्ज कराई है उसका दामाद नीरज त्यागी गृह क्लेश के चलते डागरपुर गांव से शास्त्री नगर सेक्टर नंबर दो में रह रहा था । रिपोर्ट में आरोप है दामाद नीरज की उसके ही पिता और परिजनों ने ह्त्या कर दी और शव का दाह संस्कार कर दिया। ससुर बनवारीलाल त्यागी ने बताया कि मैने अपनी पुत्री कृष्णा की शादी तीन वर्ष पूर्व डागर पुर गांव निवासी देवीचरन के पुत्र नीरज से की थी लेकिन शादी के तीन महीने बाद से नीरज के परिजन मेरी पुत्री को परेशान करते रहते थे ।

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement