Some changes can be made after Congress government: Sukhram-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 19, 2024 1:41 pm
Location
Advertisement

कुछ बदलाव करने पर फिर बन सकती है कांग्रेस की सरकार: सुखराम

khaskhabar.com : गुरुवार, 27 जुलाई 2017 7:12 PM (IST)
कुछ बदलाव करने पर फिर बन सकती है कांग्रेस की सरकार: सुखराम
मंडी। मंडी शहर स्थित अपने निवास पर 92 वें जन्मदिन पर औपचारिक बातचीत में पूर्व केंद्रीय संचार राज्य मंत्री पंडित सुखराम का कहा कि प्रदेश में एक बार फिर से कांग्रेस की सरकार बनेगी लेकिन सरकार बनाने के लिए हालात के अनुसार कुछ परिवर्तन करना होगा। यह बात उन्होंने मंडी स्थित अपने निवास स्थान पर अपना जन्मदिन मनाने के बाद पत्रकारों के साथ अनौपचारिक बातचीत में कही। जन्मदिन के मौके पर उनके पौत्र एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव आश्रय शर्मा सहित परिवार के अन्य सदस्य और पार्टी के कुछ पदाधिकारी व कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।

पंडित सुखराम के कहा कि प्रदेश में कांग्रेस पार्टी फिर से सरकार बनाएगी। लेकिन जब इस परिवर्तन के बारे में उनसे पूछा गया तो उन्होंने कहा कि यह परिवर्तन हालात के मुताबिक निर्भर करेगा। पंडित सुखराम ने चुनावी वर्ष में अपनी सक्रियता के भी संकेत दिए। उन्होंने कहा कि यह वर्ष उनके लिए इवेंटफूल रहेगा। उन्होंने कहा कि चुनावों में उनकी क्या भूमिका रहेगी इसके बारे में वह तब तय करेंगे जब वह चुनौतियों से पार पा लेंगे। उन्होंने कहा कि अभी उन्हें कुछ चुनौतियों से जूझना पड़ रहा है और उसके बाद वह तय करेंगे कि उनकी भूमिका क्या रहेगी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement