Solution to the Rajasthan crisis soon: Singhvi-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 11:25 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

राजस्थान संकट का हल जल्द निकाला जाए : सिंघवी

khaskhabar.com: सोमवार, 13 जुलाई 2020 08:27 AM (IST)
राजस्थान संकट का हल जल्द निकाला जाए : सिंघवी
नई दिल्ली। राजस्थान में अपनी सरकार के लुढ़कने के कगार पर पहुंचती देखकर कांग्रेस के दिग्गजों ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत गुट और उनके डिप्टी सचिन पायलट के गुट में सुलह कराने के उपाय तलाशने शुरू कर दिए हैं। वरिष्ठ कांग्रेस नेता अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा, "हर चीज का समय और जगह होती है। गहलोत और पायलट, दोनों अनुभवी नेता हैं। दोनों को समझदारी और परिपक्वता दिखानी होगी, जिसके लिए वे जाने जाते हैं। विक्षोभ जल्द दूर की जानी चाहिए और दूरगामी हल निकाला जाना चाहिए।" सिंघवी का बयान ऐसे समय में आया है जब उपमुख्यमंत्री पायलट के एक दर्जन से ज्यादा विधायकों से संपर्क तोड़ लेने से राज्य में राजनीतिक संकट पैदा हो गया है। पायलट शनिवार को राष्ट्रीय राजधानी पहुंचे और पार्टी की अंतरिम प्रमुख सोनिया गांधी से मुलाकात के लिए उन्होंने समय मांगा।
पार्टी सूत्रों के अनुसार, पायलट ने देर रात कांग्रेस के कोषाध्यक्ष अहमद पटेल से बात की, लेकिन गहलोत और उनके नायब के बीच समस्या गहरा गई है, क्योंकि गहलोत मुख्यमंत्री के पद पर बने रहना चाहते हैं।
सूत्रों ने कहा, कांग्रेस दोनों खेमों में सुलह कराने का भरसक प्रयास कर रही है, ताकि शर्मिदगी न उठानी पड़े। (आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement