solar panels cleaning Will robot-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 12:24 pm
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

रोबोट करेंगे सोलर पैनलों की सफाई, बचाएंगे 100 फीसदी पानी

khaskhabar.com: गुरुवार, 08 सितम्बर 2016 08:28 AM (IST)
रोबोट करेंगे सोलर पैनलों की सफाई, बचाएंगे 100 फीसदी पानी
ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा में अक्षय ऊर्जा मेले में सौर ऊर्जा संयंत्रों में सोलर पैनलों की सफाई के लिए इजरायल की कंपनी इकोपिया ने सोलर रोबोटों के जरिए सफाई की नवीन प्रौद्योगिकी का प्रदर्शन किया, जिसमें पानी का बिल्कुल भी इस्तेमाल नहीं होगा। इकोपिया के सीईओ और सह-संस्थापक इरान मेलर ने कहा, ‘‘भारत के सबसे बड़े सौर ऊर्जा संयंत्र सुदूर इलाकों में मौजूद हैं जो पानी की कमी से जूझ रहे हैं। ऐसे में पानी आधारित सफाई समाधानों का उचित इस्तेमाल लगभग असंभव हो जाता है। ऐसी समस्याओं के समाधान के लिए अत्याधुनिक प्रोद्यौगिकियां बेहद महत्वपूर्ण हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘पानी के जरिए हाथ से की जाने वाली सफाई की जगह 100 फीसदी पानी रहित रोबोट आधारित समाधान इस दिशा में कारगर साबित हो सकता है। इससे न सिर्फ पानी की बचत होगी, बल्कि लागत भी कम होगी और ऊर्जा का उत्पादन भी बढ़ेगा। सौर ऊर्जा से चलने वाले रोबोटों को एक केंद्रीय नियंत्रण इकाई की मदद से किसी भी समय साफ-सफाई का काम लिया जा सकता है।’’

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement