भुवनेश्वर। ओडिशा के गजपति जिले के पिकनिक स्पॉट पर एक 25 वर्षीय इंजीनियर
की सेल्फी लेते हुए नदी में गिरने से मौत हो गई। पुलिस ने गुरूवार को यह
जानकारी दी कि परालाखेमुंडी के राकेश पटनायक की बुधवार को पिकनिक स्पॉट पर
सेल्फी लेते हुए पेड से महेंद्रतनाया नदी में गिरने से मौत हो गई।
हादसे के बाद फायर ब्रिगेड कर्मियों ने तलाशी अभियान चलाया।
परालाखेमुंडी
पुलिस स्टेशन के निरीक्षक बाबुली नायक ने कहा, उसका शव गुरूवार सुबह
घटनास्थल से लगभग 100 मीटर की दूरी से बरामद किया गया। पुलिस ने घटना के
संबंध में अप्राकृतिक मौत का मामला दर्ज कर लिया है।
राकेश बेंगलुरू में एक आईटी कंपनी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर के रूप में काम
करता था और वह दशहरे की छुियां मनाने परालाखेमुंडी आया था।