Advertisement
कानून व्यवस्था समेत कई मुद्दों को लेकर राज्यपाल से मिले समाजवादी
लखनऊ । समाजवादी पार्टी के
प्रतिनिधिमंडल ने शुक्रवार को राज्यपाल आनंदीबेन पटेल से भेंट कर उन्हें
कानून-व्यवस्था व बेरोजगारी सहित कई मुद्दों पर ज्ञापन सौंपा।
सपा के अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल के साथ तीन विधान परिषद सदस्यों से
राज्यपाल ने करीब एक घंटा तक वार्ता की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने
राज्यपाल को प्रदेश में समाजवादी पार्टी के नेताओं के बढ़ते उत्पीड़न के
साथ प्रदेश की बिगड़ी कानून व्यवस्था, युवाओं में बेजरोगारी तथा कोरोना
महामारी के नाम पर हो रहे भ्रष्टाचार को लेकर ज्ञापन दिया।
एमएलसी सुनील सिंह ने कहा, हमने राज्यपाल से मिलकर पूर्व कैबिनेट मंत्री आजम खां के साथ सपा के दूसरे नेताओं का जमकर उत्पीड़न हो रहा है। प्रदेश की कानून-व्यवस्था काफी बिगड़ चुकी है। दिन-दहाड़े लूट तथा हत्या व दुष्कर्म के मामले बढ़े हैं। इसके साथ ही कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव के नाम पर लूट हो रही है। प्रदेश में भ्रष्टाचार चरम पर है। संकट में भी भ्रष्टाचार का अवसर खोजा गया है।
सुनील सिंह ने आगे कहा, प्रदेश में रोजगार मांगने वाले युवा पर लाठियां बरसाई जा रही हैं। बेहद कठिन समय में भी युवा का हाल लेने वाला कोई भी नहीं है। योगी आदित्यनाथ सिर्फ एक काम समीक्षा बड़ी गंभीरता से कर रहे हैं। इसके बाद कोरी घोषणा की झड़ी लगा देते हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार तो अब बदले की भावना से काम कर रही है। प्रतिनिधिमण्डल में सपा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल, एमएलसी आनंद भदौरिया, सुनील साजन तथा उदयवीर सिंह थे।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
Advertisement
लखनऊ
उत्तर प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement