Snowfall and rain in Uttarakhand-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:40 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

उत्तराखंड में बर्फबारी और बारिश, मैदानी इलाकों में कड़ाके की ठंड

khaskhabar.com: सोमवार, 07 जनवरी 2019 09:25 AM (IST)
उत्तराखंड में बर्फबारी और बारिश, मैदानी इलाकों में कड़ाके की ठंड
देहरादून। उत्तराखंड में बर्फबारी और बारिश के बीच कड़ाके की ठंड पडऩा जारी है। मसूरी में शनिवार से धनौल्टी और सुरकंडा में बर्फबारी हो रही है जबकि गंगोत्री, यमुनोत्री, बद्रीनाथ और केदारनाथ घाटी में रुक-रुककर बर्फबारी हो रही है। भारी बर्फबारी और खराब दृश्यता कीवजह से यमुनोत्री और गंगोत्री राजमार्ग बंद कर दिए गए हैं और दो दर्जन गांवों में संचार व्यवस्था बाधित हो गई है। क्षेत्रीय मौसम विभाग के मुताबिक, कुमायूं क्षेत्र में सोमवार को कुछ स्थानों में बारिश और बर्फबारी हो सकती है। उधम सिंह नगर और हरिद्वार में कोहरे की वजह से सामान्य जीवन बाधित हो गया है जबकि हेमकुंड साहेब, औली पूरी तरह से बर्फ से ढक गया है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement