Snatcher arrested two namesake-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 7:24 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

दो हमनाम स्नैचर्स गिरफतार

khaskhabar.com: बुधवार, 21 सितम्बर 2016 8:34 PM (IST)
दो हमनाम स्नैचर्स गिरफतार
मोहाली। खरड़ सिटी पुलिस द्वारा दो स्नैचर्स पकड़े गए है। एसएसपी मोहाली गुरप्रीत सिंह भुल्लर का कहना है इनके गिरफतार होने से मोहाली,खरड़ में स्नैचिंग की कई वारदात सुलझेगी। दोनो आरोपी हमनाम और एक ही गांव पीर सोहाणा के रहने वाले है। पुलिस द्वारा लवप्रीत सिंह उर्फ लवली और लवप्रीत सिंह उर्फ काका को पकड़ा गया है। पुलिस ने इनको मोहाली के नंबर वाली स्पलैंडर बाइक सहित काबू किया। इनके खिलाफ 183 नंबर केस सुचना मिलने पर 18 सितंबर को दर्ज किया गया था। पुलिस द्वारा की गई पूछताछ में इन्होंने माना कि यह अकेली जा रही औरतो से मोबाइल फोन,पर्स,चेन छीन चुके है। इनसे 2 गोल्ड चेन,पर्स,मोबाइल फोन सेट और कैश बरामद किया गया है। लवली उम्र 18 वर्ष मिडल क्लास फेल है और करियाना स्टोर पर काम करता है। काका उम्र 20 वर्ष दसवीं कक्षा फेल और गोदरेज फैक्टरी मोहाली में काम करता है।

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement