Snake of 6 feet swallowed the squirrel, people shocked-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 19, 2024 6:45 am
Location
Advertisement

6 फीट के सांप ने गिलहरी को निगला, लोग सहमे

khaskhabar.com : शनिवार, 14 जुलाई 2018 08:34 AM (IST)
6 फीट के सांप ने गिलहरी को निगला, लोग सहमे
मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद शहर के सिविल लाइन इलाके में शुक्रवार को दिन में सड़क किनारे मिले लगभग 6 फीट के एक सांप ने एक गिहलरी को निगल लिया और पास में मौजूद एक चिकित्सक के घर में बने लॉन की दीवार पर चढ़कर अंदर घुस गया।
इस घटना के बाद आसपास के रहने वाले लोग सहम गए हैं। तत्काल सांप पकड़ने वाले को बुलाया गया। इस दौरान वहां काफी भीड़ जमा हो गई। भीड़ में मौजूद सांपों के जानकार मोहम्मद तौफीक ने बताया कि इस सांप को 'धावन या घोड़ा पछाड़' के नाम से जाना जाता है। यह काफी खतरनाक होता है। इंसान को काट ले तो उसकी घंटेभर में मौत हो सकती है। यह आकार में करीब दस फीट तक का होता है। इसकी खास बात है कि यह हमेशा अपने जोड़े के साथ रहता है।
यह अधिकतर जंगलों में पाया जाता है और छोटे-छोटे जानवरों को निशाना बना लेता है। इसके चलने की गति इतनी तेज होती है कि यह घोड़े से भी आगे निकल जाता है, इसलिए इसे घोड़ा पछाड़ भी कहा जाता है।

--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar UP Facebook Page:
Advertisement
Advertisement