Smuggler arrested, 3 kg 450 g smack recovered -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 3:16 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

जींद से तस्कर गिरफ्तार, 3 किलो 450 ग्राम स्मैक बरामद

khaskhabar.com: शुक्रवार, 07 जून 2019 9:03 PM (IST)
जींद से तस्कर गिरफ्तार, 3 किलो 450 ग्राम स्मैक बरामद
चंडीगढ़। हरियाणा पुलिस की अपराध जांच शाखा द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर जिला जींद से एक नशा तस्कर को काबू कर 3 किलो 450 ग्राम स्मैक बरामद की गई है। स्मैक की मार्किट कीमत लगभग 3 करोड़ 45 लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस विभाग के एक प्रवक्ता ने आज यहां इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि पकड़े गए आरोपी की पहचान उत्तर प्रदेश के जिला बारापंथी निवासी पप्पू के रुप में हुई है। पुलिस आरोपी पप्पू को अदालत में पेश कर रिमांड पर लेगी ताकि पता लगाया जा सके कि आरोपी को इतनी बड़ी मात्रा में स्मैक किसने दी और इसके पीछे कौन-कौन जूड़े हुए हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement