Smmeln Vedic -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 11:46 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

वैदिक स्म्मेलन में गूंजे श्री सुक्त के पाठ

khaskhabar.com: शनिवार, 10 सितम्बर 2016 10:17 PM (IST)
वैदिक स्म्मेलन में गूंजे श्री सुक्त के पाठ
जयपुर। राजस्थान सार्वजानिक प्रन्यास मण्डल देवस्थान विभाग एवं राजस्थान संस्कृत अकादमी की ओर से आयोजित अंतर्राष्ट्रीय वैदिक सम्मेलन वेदों में शक्तितत्व का शनिवार को एसएमएस इंवेस्टमेंट ग्राउंड में समापन हुआ। जिसमे प्रदेश की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे मुख्य अतिथि रहीं। इस अवसर पर आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी विश्वेश्वरानन्द महाराज सुरतगिरि बंगला कनखल हरिद्वार की अध्यक्षता में शक्ति उपासक एवं शाक्त दर्शन विशारद जीवेश्वर मिश्र मुख्य वक्ता रहे । देवस्थान विभाग के चेयरमेन एस डी शर्मा ने बताया कि इस ऐतिहासिक विश्वस्तरीय कार्यक्रम का आकर्षण 5100 प्रशिक्षित युवाओ द्वारा श्री सूक्त के सामूहिक पाठ के माध्यम से वेदों में निहित चिदात्मिका शक्ति का आह्वान रहा। शक्ति स्वरूपा 108 कन्याओं का पूजन भी किया गया। ब्रह्मपीठादिश्वर नारायण दास महाराज के सानिध्य में चल रहे इस वैदिक स मेलन में कई देशों के विद्वजनों ने हिस्सा लिया।

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement