Six arrested including one accused of luring and raping a minor-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 2:25 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगाने और दुष्कर्म करने के आरोपी समेत छह गिरफ्तार

khaskhabar.com: शुक्रवार, 29 अप्रैल 2022 3:24 PM (IST)
नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगाने और दुष्कर्म करने के आरोपी समेत छह गिरफ्तार
भिवाड़ी । खुश खेड़ा थाना क्षेत्र निवासी नाबालिग को बहला -फुसलाकर भगाने और दुष्कर्म करने के मामले में थाना पुलिस ने बुधवार को आरोपी तथा पांच अन्य सहयोगियों को गिरफ्तार किया है। जिनसे घटना के संबंध में विस्तृत पूछताछ की जा रही है। भिवाड़ी एसपी शांतनु कुमार ने बताया कि खुश खेड़ा थाना निवासी एक व्यक्ति ने 22 अप्रैल 2022 को अपनी नाबालिग बेटी की गुमशुदगी दर्ज कराई थी। रिपोर्ट पर मुकदमा पंजीबद्ध कर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महिला अनुसंधान सैल अतुल साहू व सीओ प्रेम बहादुर सिंह के पर्यवेक्षण तथा थानाधिकारी राजेश कुमार के नेतृत्व में थाना खुशखेड़ा से टीम गठित की गई। गठित टीम ने नाबालिग की तलाश में सभी संभावित स्थानों पर दबिश दी और मुखबिर एक्टिव किए। आसूचना संकलन एवं मुखबिर की सूचना पर नाबालिग को बहला फुसला कर भगाने के आरोप में बुधवार को टीम ने मूलतः अलीगढ़ यूपी निवासी आकाश सिंह पुत्र हरिकेश सिंह (21) को गिरफ्तार कर उसके पांच अन्य सहयोगियों देवेंद्र मेघवाल पुत्र राजकुमार (21), इंद्रजीत यादव पुत्र राज सिंह (24), राहुल शर्मा पुत्र उमेश (21), कृष्ण कुमार पुत्र जवाहर सिंह (21) निवासी थाना खुश खेड़ा एवं रामाधर कहार पुत्र रामेश्वर दयाल (21) निवासी जिला हरदोई यूपी हाल महेश कॉलोनी कारोली को भी गिरफ्तार किया है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement