sister imposed tilak to Brothers-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:35 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

सेंट्रल जेल में बहनों ने भाइयों को लगाया तिलक

khaskhabar.com: मंगलवार, 01 नवम्बर 2016 5:48 PM (IST)
सेंट्रल जेल में बहनों ने भाइयों को लगाया तिलक
कोटा। संभाग की सबसे बड़ी कोटा सेंट्रल जेल में भाईदूज पर जेल प्रशासन द्वारा बहनों की भाइयों से मुलाकात की विशेष व्यवस्थाएं की गईं। सुबह 6 बजे से ही जेल के बाहर गेट पर परिजनों की कतारें लगनी शुरू हो गई, जिसको देखते हुए आरएसी और होमगार्ड के जवानों को तैनात किया गया। गेट पर पर्ची बनाकर बहनों को अंदर भेजा गया और उनके द्वारा लाई गई खाद्य सामग्री की जांच के बाद भाइयों से मुलाकात करवाई गई। जेल में भाइयों को तिलक निकालने के बाद बहनों ने उनसे अपराध से तौबा करने का वचन लिया। जेल अधीक्षक सुधीर प्रकाश के अनुसार कई बार खाने के साथ परिजन नशीली वस्तुएं भी कैदियों तक पहुंचाने का प्रयास करते हैं, जिसको देखते हुए महिला आरएसी का अतिरिक्त जाब्ता तैनात किया गया, जो पूरी तरह से इन पर निगाह रखे हुए था। आगे तस्वीरों में देखें... यह भी पढ़े :25 लाख की लूट का ख़ुलासा, कैसे दिया वारदात को अंजाम आप भी पढ़ें
यह भी पढ़े :सबसे गहरा बोरिंग करने वाली मशीन पंजाब में लाॅन्च

1/3
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement