Advertisement
सीकर में होगा भारतीय किसान प्रांत जयपुर का प्रांतीय कार्यकर्ता अभ्यास वर्ग
सीकर। भारतीय किसान प्रांत जयपुर का 4 दिवसीय प्रांतीय कार्यकर्ता अभ्यास वर्ग 14 जून को रात 8:45 बजे से आदर्श विद्या मंदिर, सांवली मार्ग सीकर में होगा।
भारतीय किसान संघ प्रांत जयपुर ने पिछले दिनों सदस्यता अभियान में अभूतपूर्व सदस्यता करते हुए लगभग 4.5 लाख सदस्यों को 11 जिलों में अपना सदस्य बनाया और सभी 11 जिलों में जिला कार्यकारिणी एवं तहसील कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से निर्वाचन किया। इसी क्रम को आगे बढाते हुए आगामी माह में 11 जिलों के सभी बचे सभी ग्रामों में ग्राम इकाई का गठन करने का लक्ष्य निर्धारित किया है।
चार दिवसीय अभ्यास वर्ग की कार्ययोजना इस तरह होगी। किसान किस तरह से भारतीय किसान संघ के विश्व के एकमात्र कृषि क्षेत्र मे उपयोगी मोबाइल एप का उपयोग पशुपालन एवं कृषि में कैसे कर सकें। प्रांत के सभी 11 जिलों के सभी बचे हुए ग्रामों में ग्राम इकाई का शत प्रतिशत गठन कैसे हो। कृषि किस प्रकार मानव जीवन के लिए उपयोगी एवं किसानों के लिए कैसे लाभकारी हो। भारतीय किसान संघ के कार्यकर्ताओं का कार्य विभाजन ताकि आम किसान के कार्य सरकारी विभागों में आसानी से कैसे हों। किसान गो-आधारित जैविक कृषि की ओर अग्रसर कैसे हो। औषधीय खेती एवं सरकारी योजनाओं का लाभ सीधे किसानों को कैसे मिले। जल संरक्षण युक्त, पौधरोपण युक्त एवं प्लास्टिक मुक्त ग्रामों का निर्माण कैसे हो।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
Advertisement
सीकर
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement