sikar news : Amit Shah addressed the Conference of Ex-servicemen in Sikar-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 20, 2024 2:30 pm
Location
Advertisement

अपने बलिदानी वीर जवानों के शौर्य एवं पराक्रम के आगे नतमस्तक है राष्ट्र : शाह

khaskhabar.com : गुरुवार, 04 अक्टूबर 2018 11:09 PM (IST)
अपने बलिदानी वीर जवानों के शौर्य एवं पराक्रम के आगे नतमस्तक है राष्ट्र : शाह
सीकर। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने गुरुवार को सांवली रोड स्थित खेल स्टेडियम, सीकर में संभाग स्तरीय पूर्व सैनिकों के सम्मेलन को संबोधित किया। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र की भारतीय जनता पार्टी सरकार द्वारा देश की सुरक्षा, सैनिकों के कल्याण एवं देश के विकास के लिए किए जा रहे कार्यों पर चर्चा की। इससे पहले उन्होंने भारतीय शिक्षा संकुल, सांवली रोड, बाईपास (सीकर) में सीकर, झुंझनूं और चूरू जिले की 21 विधानसभाओं के शक्ति केंद्र सम्मेलन को संबोधित किया।

शाह ने विषम परिस्थितियों में भी देश की सुरक्षा के लिए अपने प्राणों की बाजी लगा देने के लिए सदैव तत्पर रहने वाले सेना के वीर जवानों को नमन करते हुए कहा कि समग्र राष्ट्र अपने बलिदानी वीर जवानों के शौर्य एवं पराक्रम के आगे नतमस्तक है। राजस्थान को वीरों की भूमि बताते हुए उन्होंने कहा कि सीमा की सुरक्षा में लगे सबसे अधिक जवान राजस्थान से ही आते हैं, उसमें भी शेखावटी क्षेत्र सबसे आगे है। उन्होंने कहा कि कारगिल की लड़ाई में भी यहां के जवानों ने अपने शौर्य एवं साहस का अद्भुत परिचय दिया, मैं महान अमर सेनानियों को शत शत नमन करता हूं।
राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी की केंद्र सरकार देश के जवानों के साथ हर कदम पर खड़ी है। उन्होंने कहा कि जब हम विपक्ष में होते हैं, तब भी हमारी प्राथमिकता सेना के वीर जवान और अमर शहीदों के परिवार ही होते हैं और जब हम सत्ता में होते हैं, तब भी हमारी प्राथमिकता सेना के वीर जवान और अमर शहीदों के परिवार ही हैं। उन्होंने कहा कि हमने हमेशा पार्टी से ऊपर देश और देश की सुरक्षा में लगे वीर जवानों को माना है।
शाह ने कहा कि आजादी के बाद पहली बार देश की सेना को दुनिया की अत्याधुनिक तकनीक और हथियारों से सुसज्जित करने का बीड़ा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ही उठाया है। प्रधानमंत्री ने देश के सामने 2022 तक विश्व की सबसे आधुनिकतम सेना बनाने का लक्ष्य रखा है। सेना के आधुनिकीकरण के लिए आजादी के बाद पहली बार 20 साल का रोडमैप बनाने का काम किया गया है।

शाह ने कहा कि राजस्थान की वसुंधरा राजे सरकार ने भी 6 माह तक सेना में काम कर चुके जवानों के लिए 5000 रुपए की पेंशन की व्यवस्था की है। राजस्थान सरकार देश की पहली ऐसी सरकार है जिसने अपने हर शहीद बेटे के घर पहुंचने का पवित्र प्रयास करते हुए अपनी विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करने का कार्य किया है।



ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/3
Advertisement
Khaskhabar Rajasthan Facebook Page:
Advertisement
Advertisement