Sidhu was driving a cartridge-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:35 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

सिद्दू एक चला हुआ कारतूस

khaskhabar.com: शुक्रवार, 25 नवम्बर 2016 10:29 PM (IST)
सिद्दू एक चला हुआ कारतूस
गुरदासपुर। नवजोत सिंह सिद्दू एक चला हुआ कारतूस है और वह महज कॉमेडी शो में ही लोगो की पंसंद है यह कहना है यूथ अकाली दल पार्टी के आला नेता रविकरन सिंह काहलों का वहीँ उनका कहना है की एक बार फिर यह सच सामने आ चूका है की अरविंद केजरीवाल और उसके साथी पैसे लेकर ही आम आदमी पार्टी की टिकट बाँट रहे है। आज गुरदासपुर में बटाला शुगर मिल के इस सीजन की शुरूआत रस्मी तौर पर की गई। इस मोके पर धार्मिक समागम करवाया और मिल की शुरुवात करने के लिए विशेस तौर पर पंजाब ट्यूबवैल कारपोरेशन के चैयरमैन और यूथ अकाली नेता रविकरन सिंह काहलों , पंजाब सुगरफेड के चैयरमैन सुखबीर सिंह वाहला और यूथ नेता सुखजिंदर सिंह लंगाह पहुंचे। वहीँ पंजाब की राजनीति पर पूछे गए सवालो के जवाब देते हुए रविकरन सिंह काहलों ने कहा की बीते दिन जो आरोप आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार की तरफ सेअपनी ही पार्टी पर लगाए गए है उससे यह दोबारा सच सामने आया है की अरविंद केजरीवाल और उनकी टीम पैसे लेकर ही टिकट दे रही है। काहलों का कहना था कि नवजोत सिंह एक चला हुआ कारतूस है और वह कॉमेडी शो ही कर सकता है और पंजाब के लिए उसने कोई ऐसा काम नहीं किया जिसके चलते पंजाब के लोग उसे पंसद करे। वहीँ इस के साथ ही सुगरफेड पंजाब के चेयरमैन सुखबीर सिंह वाहला ने बताया की आज पंजाब की तीन अलग अलग सहकारी शुगर मिल की शुरुवात की गयी है। उन्होंने बताया की पिछले सीज़न के जो किसानों के बोनस के बकाया राशि खड़ी थी वह पंजाब सरकार ने किसानों की दे दी है। राहुल गांधी से शादी करने पर अड़ी कांग्रेसी युवती...फिर क्या हुआ पढ़ें पूरी खबर

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement