Shyam Baba unbroken flame will go across the country -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 3:13 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

देशभर में जाएगी श्याम बाबा की अखंड ज्योत

khaskhabar.com: गुरुवार, 25 मार्च 2021 5:06 PM (IST)
देशभर में जाएगी श्याम बाबा की अखंड ज्योत
जयपुर। श्याम आराधन अखंड ज्योत दर्शन समिति की ओर से प्रख्यात भजन गायक कुमार गिरिराज शरण खाटू धाम से बाबा श्याम की अखंड ज्योत लेकर 26 मार्च से देशभर में जाएंगे। पिंकसिटी प्रेस क्लब मीडिया सेंटर में आयोजित प्रेस वार्ता में कुमार गिरिराज शरण ने बताया की यह यात्रा भारत देश की पहली श्याम यात्रा है जिसमें वे डेढ़ वर्ष बाद वापस अपने घर लौटेंगे। यात्रा के लिए विशेष रथ बनवाया गया है जिसमें बाबा श्याम के शीश को चंदन के सिंहासन पर विराजमान किया जाएगा। बाबा की इस अखण्ड ज्योत दर्शन को जयपुर में जनजन के आराध्य गोविन्द देवजी मंदिर में प्रदेश के सन्त महन्त पुष्पवर्षा के साथ विदा करेंगे। ज्योत देश के सभी प्रांतों से होते हुए वापस खाटू धाम पहुंचेगी। प्रेस वार्ता में हाथोज धाम के महंत बालमुकुंदाचार्य, श्याम आराधन अखंड ज्योत यात्रा के पीयूष पाणी चतुर्वेदी, हनुमान गोयल एवं राजकुमारी कुमावत यात्रा के बारे में विस्तार से बताया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement