ShriGangaNagar news : stopping at supply of new notes in the district Border -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 2:30 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

बॉर्डर जिले में नए नोटों की सप्लाई पर रोक, चालान में भी 1000 और 500 के नोट नहीं होंगे जमा

khaskhabar.com: गुरुवार, 10 नवम्बर 2016 7:15 PM (IST)
बॉर्डर जिले में नए नोटों की सप्लाई पर रोक, चालान में भी 1000 और 500 के नोट नहीं होंगे जमा
श्रीगंगानगर। प्रधानमंत्री द्वारा 1000 और 500 के नोट बंद किए जाने के बाद गुरुवार को पुरानी करेंसी बदलवाने और नई करेंसी लेने के लिए बैंकों में लोगों की भारी भीड़ नजर आ रही है। श्रीगंगानगर में बैंक खुलने के बाद गुरुवार को लोग नोट तो बदलवा रहे हैं, लेकिन 500 और 2000 के नए नोटों के लिए लोगों को अभी चार से पांच दिन इंतजार करना पड़ेगा। बॉर्डर जिला होने के कारण यहां सरकार ने फिलहाल नए नोटों की सप्लाई पर रोक लगा दी है। इस कारण जिले के बैंकों में नए नोट आने की बात तो कही जा रही है, लेकिन अभी 1000 और 500 के नोटों के बदले में 100 और 50 के ही नोट दिए जा रहे हैं। यह भी पढ़े :नोट बंद:आमजन को कितना लाभ/हानि यह भी पढ़े :नोट बंद करने का क्यों उठाया कदम,आरबीआई ने क्या बताया

1/3
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement