Shri Rajput Sabhas Madan Singh Chauhan elected District President for the third time-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 3:13 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

श्री राजपूत सभा के मदन सिंह चौहान तीसरी बार जिलाध्यक्ष निर्वाचित

khaskhabar.com: रविवार, 13 जुलाई 2025 6:53 PM (IST)
श्री राजपूत सभा के मदन सिंह चौहान तीसरी बार जिलाध्यक्ष निर्वाचित
टोंक। श्री राजपूत सभा जिला टोंक के चुनाव रविवार को संपन्न हुए। इसमें मदन सिंह चौहान लगातार तीसरी बार जिला अध्यक्ष निर्वाचित हुए। चुनाव अधिकारी श्री राजपूत सभा जयपुर के संगठन मंत्री अजय पाल सिंह पचकोडिया ने बताया कि चुनाव में दो उम्मीदवारों ने नामांकन भरा। कुल 395 मत डाले गए। इनमें से मदन सिंह चौहान को 218 वोट मिले। उनके प्रतिद्वंदी अजय सिंह को 168 मत प्राप्त हुए। 9 मत रद्द कर दिए गए। मदन सिंह को 50 मतों से जीत मिली। तीसरी बार अध्यक्ष बनने के बाद मदन सिंह चौहान ने कहा कि इस बार समाज के विकास पर अधिक ध्यान दिया जाएगा। उन्होंने ने बताया कि विधवा सम्मेलन, सामूहिक विवाह सम्मेलन और प्रतिभा सम्मान जैसे आयोजन किए जाएंगे। संपूर्ण समाज को साथ लेकर समाज का विकास किया जाएगा। चुनाव के बाद किसी से कोई मतभेद नहीं रखेंगे। प्रांतीय अध्यक्ष राम सिंह चंदलाई ने कहा कि यह हम सबकी जीत है। समाज में कोई मनमुटाव नहीं है। सभी सामूहिक रूप से समाज को आगे बढ़ाने का कार्य करेंगे। चुनाव जयपुर श्री राजपूत सभा के राम सिंह चंदलाई, प्रताप सिंह और धीर सिंह के निर्देशन में संपन्न हुआ।
इस दौरान हनुमान सिंह सोलंकी, रणवीर सिंह राणावत, उमराव सिंह सोलंकी, जसवंत सिंह नरूका, अरविंद सिंह सोलंकी, धर्मेंद्र सिंह राजावत, चंद्रवीर सिंह, महेंद्र सिंह राणावत, बद्री सिंह राजावत, प्रताप सिंह राजावत, राजेंद्र सिंह राणावत, धन सिंह राजावत, भंवर सिंह नरूका, गणेश सिंह, धनराज सिंह राजावत, योगेंद्र सिंह राठौड़, नरेंद्र सिंह राठौड़ सहित सैकड़ों राजपूत सरदार मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement