Advertisement
श्रद्धानंद पार्क बना था कानपुर का दांडी

इतिहासकार मनोज अग्रवाल के मुताबिक महात्मा गांधी के नमक सत्याग्रह के दौरान पार्क में नमक बनाने का जो सिलसिला शुरु हुआ वह एक साल तक चलता रहा, सैकड़ों आजादी के नायक जेल भेजे गए। बताया कि सबसे पहले स्वतंत्रता सेनानी नारायण प्रसाद अरोड़ा, प्यारेलाल अग्रवाल और जीजी जोग ने नमक बनाया। अंग्रेज सरकार को जब यह बात पता चली तो वह मौके पर जाकर तीनों को गिरफ्तार कर ले गई।
तीनों स्वतंत्रता सेनानियों के अरेस्ट होने की यह बात जैसे ही लोगों को पता चली तो पार्क में हजारों लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा और फिर नमक बनाने का सिलसिला सालों तक चलता रहा। आजादी के बाद इस पार्क की तीन चौथाई जमीन पर तिलक सोसायटी और बचे हिस्से पर आर्य समाज का स्वामित्व हो गया। हालांकि वर्तमान में पार्क का रखरखाव नगर निगम कर रहा है और यहां पर संघ की शाखा लगती है।
Advertisement
कानपुर
Advertisement
उत्तर प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


